Congress-JMM tussle over two Rajya Sabha seats in Jharkhand; India alliance set to crack? झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस-JMM में खींचतान, INDIA गठबंधन में पड़ने वाली है दरार?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस-JMM में खींचतान, INDIA गठबंधन में पड़ने वाली है दरार?

राज्यसभा चुनाव के लिए दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रहे हैं। लेकिन, इसी बीच इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच खींचतान दिखाई देने लगी है। ये रस्साकशी झारखंड की 2 सीटों पर दिखाई दे रही है। कांग्रेस और JMM आमने सामने हैं। सबसे बड़ा सवाल- क्या INDIA गठबंधन में पड़ने वाली है दरार?

Fri, 5 June 2026 08:45 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस-JMM में खींचतान, INDIA गठबंधन में पड़ने वाली है दरार?

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में झारखंड से प्रणव झा को टिकट दिया गया है। लेकिन इस ऐलान के साथ ही INDIA गठबंधन के भीतर नई सियासी खींचतान शुरू होती दिखाई दे रही है। दरअसल, कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित करने के कुछ ही देर बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य की दोनों राज्यसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया।

JMM का आरोप है कि कांग्रेस ने सहयोगी दलों से चर्चा किए बिना ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में INDIA गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है? लाइव हिन्दुस्तान के साथ समझिए इस पूरे सियासी फसाद की कहानी।

दोनों सीट JMM को मिलनी चाहिए

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जनरल सेक्रेटरी सुप्रियो भट्टाचार्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- “झारखंड में राज्यसभा का चुनाव हेमंत सोरने के नेतृत्व में ही होगा। JMM के लोगों ने अपने केंद्रीय अक्ष्यक्ष हेमंत सोरेन जी से कहा है कि इस बार की दोनों सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को ही मिलनी चाहिए। क्योंकि 2024 के बाद हम लगातार गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। चूंकि हमारे नेतृत्व में झारखंड में सरकार चल रही है, गठबंधन में जीत मिल रही है। इसलिए पार्टी के नेताओं को ही राज्यसभा में जाना चाहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न दिल्ली गया, न प्रदेश दफ्तर; राज्यसभा टिकट मिलने पर भावुक हुए रजनीश अग्रवाल

इस रस्साकशी में कांग्रेस का क्या तर्क

दरअसल, कांग्रेस का तर्क है कि गठबंधन की जीत में उसका भी योगदान है, इसलिए कम से कम एक सीट उसे मिलनी चाहिए। वहीं JMM मानती है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी होने और सबसे बड़ा दल होने के नाते दोनों सीटों पर उसका दावा मजबूत है।

क्या बन रही गठबंधन टूटने की स्थिति?

अब कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इधर JMM ने भी ऐलान कर दिया है कि वह दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, क्योंकि उसे ही ये मोका मिलना चाहिए। इसके लिए पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन का अधिकार हेमंत सोरेन को दिया गया है। हालांकि गठबंधन टूटने जैसी स्थिति फिलहाल नहीं दिख रही। दोनों दल बातचीत से समाधान निकालने की बात भी कर रहे हैं।पत्रकारिता की भाषा में कहें तो यह "राज्यसभा सीट शेयरिंग को लेकर JMM बनाम कांग्रेस की रस्साकशी" है, जिसमें दोनों पार्टियां अपनी राजनीतिक हैसियत के हिसाब से हिस्सेदारी चाहती हैं।

2 सीटों पर होने हैं चुनाव, ऐसे हुईं खाली

आपको बताते चलें कि झारखंड से इस बार 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इनमें एक सीट दिवंगत नेता शिबू सोरेन के निधन से खाली हुई है और दूसरी सीट का कार्यकाल पूरा हो रहा है। विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन (JMM, कांग्रेस, RJD आदि) दोनों सीटें जीत सकता है। लेकिन सीट किस पार्टी को मिले, इसी पर विवाद है।