रांची के सेल सिटी फ्लैट में आग, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरातफरी
रांची के पुंदाग सेल सिटी के ब्लॉक ई-वन स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को अचानक आग लग गई। फ्लैट में आग लगने की वजह से एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। इस भीषण हादसे में घर में मौजूद 2 मासूम बच्चे फंस गए थे, लेकिन अपनी सूझबूझ के बल पर दोनों बच्चे आग से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।

रांची के पुंदाग सेल सिटी के ब्लॉक ई-वन स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को अचानक आग लग गई। फ्लैट में आग लगने की वजह से एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। इस भीषण हादसे में घर में मौजूद दो मासूम बच्चे फंस गए थे, लेकिन अपनी सूझबूझ के बल पर दोनों बच्चे आग से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। फ्लैट में रहने वाले अभिषेक राज और उनकी पत्नी, जो दोनों बैंक में कार्यरत हैं, घटना के वक्ता दोनों ड्यूटी पर थे।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया, जब घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। फ्लैट के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दस्ता को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने एक घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि, उस वक्त तक घर में रखे करीब 50 लाख का सामान जलकर राख होने का अनुमान लगाया गया है।
पूजा रूम में आग देख भाई संभला बहन को भी सुरक्षित निकाला
जेवीएम श्यामली की कक्षा तीन के छात्र ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेले था। छोटी बहन घर के पूजा रूम में गई तो देखी कि धुआं उठ रहा है। वह खेलने कूदने के बजाय भाई को बतायी। वह भी गया तो देखा कि आग तेजी फैल रही है। इसी बीच कुछ फटने की तेज आवाज आयी तो भाई हिम्मत दिखाते हुए संभला और छोटी बहन को भी सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद वे दोनों फ्लैट के गार्ड के पास पहुंच गए और बताया कि घर में आग लगी हुई है। गार्ड के साथ दोनों बच्चे भी फ्लैट पहुंचे। इसके बाद गार्ड ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग तेजी से पूरे फ्लैट में फैलने लगी। इसके बाद अग्निशमन दस्ता को बुलाया गया। साथ ही पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई।
पति और पत्नी बैंक में करते हैं काम
स्थानीय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते फैलती चली गई। आग की तीव्रता उस वक्त और बढ़ गई, जब गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। अभिषेक राज और उनकी पत्नी बैंक में ड्यूटी पर थे। घर में उनके दो छोटे बच्चे एक बेटा और एक बेटी अकेले थे।




साइन इन