Women Empowerment March in Ranchi BJP Leaders Push for Participation नारी शक्ति आक्रोश पदयात्रा में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता, Sahibganj Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति आक्रोश पदयात्रा में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

बरहड़वा के भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें नारी शक्ति आक्रोश पदयात्रा में अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। हाल ही में भाजपा सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल प्रस्तुत किया था, जिसका विपक्ष ने विरोध किया।

Fri, 24 April 2026 11:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share
नारी शक्ति आक्रोश पदयात्रा में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

बरहड़वा, प्रतिनिधि। रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार को आयोजित नारी शक्ति आक्रोश पदयात्रा में जिले से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इससे पहले गुरुवार की देर शाम को कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव मौजूद थे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रखंड व नगर क्षेत्र से अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि हाल ही में भाजपा सरकार की ओर से लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से बिल लाया गया था, जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आक्रोश मार्च को पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने किया विमर्श

मौके पर नगर अध्यक्ष अर्पिता दास, श्यामल दास, संजीव गुप्ता, अमित भारती, मंजू देवी, जयदेव महतो, प्रदीप भगत, प्रमिला देवी आदि मौजूद थे।फोटो 16, बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमुई: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर आक्रोश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।