आक्रोश मार्च को पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने किया विमर्श
पूर्व सांसद मनोज कुमार ने 25 अप्रैल को भाजपा के प्रस्तावित आक्रोश मार्च की रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी और पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। यह मार्च महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी के खिलाफ एक सशक्त जनआंदोलन बनेगा।

मेदिनीनगर/पाटन। पूर्व सांसद मनोज कुमार ने शुक्रवार को मेदनीनगर स्थित अपने आवास पर 25 अप्रैल को भाजपा की प्रस्तावित आक्रोश मार्च की रणनीति बनाने को लेकर कार्यर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व विधायक पुष्पा देवी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। बैठक छतरपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्टी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सहित छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि यह आक्रोश मार्च आम जनता की समस्याओं, खासकर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी के खिलाफ एक सशक्त जनआंदोलन का रूप लेगा।
महिलाओं के अधिकार को लेकर 25 जनवरी को रांची में आयोजित पदयात्रा में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोग शामिल होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन