Railway Development Work at Gaya Station Train Routes Altered विकास कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

विकास कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें

रांची रेलमंडल के तहत गया स्टेशन पर विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग बदल दिए जाएंगे। पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 16 मई तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 29 अप्रैल से 14 मई तक नए मार्ग से संचालित होगी। यह बदलाव यात्रियों को प्रभावित कर सकता है।

Mon, 27 April 2026 09:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
विकास कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें

रांची, संवाददाता। पूर्व-मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत गया स्टेशन पर विकास कार्य चलेगा। इसके कारण ब्लॉक लिया जाएगा। इससे रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसके तहत पटना-चर्लपल्ली स्पेशल वाया रांची 27 अप्रैल से 16 मई तक अपने निर्धारित मार्ग पटना, गया, गोमो, राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जटडुमरी, दनियावां बाजार, इस्लामपुर, नटेसर, तिलैया, पैमार और बंधुओं होकर चलेगी। चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 29 अप्रैल से 14 मई तक अपने निर्धारित मार्ग राजाबेरा, गोमो, गया, पटना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बंधुओं, पैमार, तिलैया, नटेसर, इस्लामपुर, दनियावां बाजार व जटडुमारी होकर चलेगी। चर्लपल्ली-पटना स्पेशल एक से 14 मई तक अपने निर्धारित मार्ग राजाबेरा, गोमो, गया, पटना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बंधुओं, पैमार, तिलैया, नटेसर, इस्लामपुर, दनियावां बाजार व जटडुमरी होकर चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक: 28 अप्रैल से 3 मई तक रद्द रहेगी 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आद्रा मंडल में ब्लॉक के कारण प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के गया जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले; देखें पूरी लिस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।