Adra Rail Division Rolling Block from April 28 to May 3 Train Cancellations and Route Changes आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक: 28 अप्रैल से 3 मई तक रद्द रहेगी 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
More

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक: 28 अप्रैल से 3 मई तक रद्द रहेगी 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक: 28 अप्रैल से 3 मई तक रद्द रहेगी 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें

Mon, 27 April 2026 05:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक: 28 अप्रैल से 3 मई तक रद्द रहेगी 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें

चक्रधरपुर । आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 28 अप्रैल से 3 मई तक रोलिंग ब्ल्ॉाक लिया जाएगा। इसको लेकर आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी। उसी प्रकार दो जोड़ी ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट होकर चलेगी वही रोलिंग ब्लॉक के कारण टाटानगर हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। मिली जानकारी के अनुसार आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू तथा भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 28 अप्रैल 1 और 2 मई को रद्द रहेगी। वहीं आद्रा भागा आद्रा मेमू 3 मई को रद्द रहेगी। शार्ट टर्मिनेट और आरिजिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनेंआसनसोल टाटानगर आसनसोल मेमू, 28 अप्रैल को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी।आसनसोल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोमो के बजाय चर्लपल्ली एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी

पुरुलिया आसनसोल मेमू, 1 मई को आद्र तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। उसी प्रकार टाटा हटिया एक्सप्रेस 28 और 29 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मुरी होकर चलेगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने एवं शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होकर चलने से लगभग एक सप्ताह आद्रा रेल मंडल में यात्रियों को लिए मुश्किल भरा सफर साबित होगा।आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लाक के कारण 16 मई तक बदले मार्ग से चलेगी स्पेशल ट्रेनेंआद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर लिए जा रहे रोलिंग ब्लाक के कारण पटना चल्र्लापल्ली द्विसप्ताहिक स्पेशल (03253) 27 अप्रैल से 16 मई तक अपने निर्धारित मार्ग पटना-गया-गोमो-राजाबेडा होकर चलने के बजाय परिवर्तित मार्ग जाटडूमरी हाल्ट, दनियावां बाजार हाल्ट, नटेसर, तिलैया, पैमार, बंधुआ से होकर चलेगी। वहीं चल्र्लापल्ली पटना द्विसप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (03254) 29 अप्रैल से 14 मई तक अपने निर्धारित मार्ग राजाबेडा, गोमो, गया पटना होकर चलने के बजाय बंधुवा, पैमार, तिलैया, नटेसर, गांधीनगर, दनियावां बाजार हाल्ट, जाटडूमरी हाल्ट होकर चलेगी। वहीं चल्र्ला पल्ली- पटना (03255) सप्ताहिक ट्रेन जो प्रत्येक शुक्रवार को चलती है 1 मई से 14 मई तक अपने निर्धारित मार्ग राजाबेडा, गोमो, गया, पटना होकर चलने के बजाय परिवर्तित मार्ग बंधुआ, पैमार, तिलैया, नटेसर, गांधीनगर, दनियावां बाजार हाल्ट होकर चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसनसोल मेमू ट्रेन 28 को आद्रा से लौटेगी टाटानगर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।