Petrol Bomb Attack Investigation Another Arson Attempt at Ranchi Wine Shop पंडरा में शराब दुकान में लगाई आग, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

पंडरा में शराब दुकान में लगाई आग

रांची पुलिस आरएसएस कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच कर रही थी, तभी एक और पेट्रोल कांड सामने आया। पंडरा ओपी क्षेत्र के एक वाइन शॉप पर अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। दुकान का मालिक चंदन सिंह यूपी का निवासी है।

Wed, 17 June 2026 06:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
पंडरा में शराब दुकान में लगाई आग

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस आरएसएस कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम से हमले की जांच शुरू ही की थी कि रांची में एक और पेट्रोल कांड सामने आ गया। पंडरा ओपी क्षेत्र के एक वाइन शॉप में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की गई। आग लगाने वाले व्यक्ति की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक शराब दुकान के समीप आकर अपनी स्कूटी में रखे चार बोतल पेट्रोल निकाल कर दुकान पर डालता है। उसके बाद माचिस मार दिया। माचिस मारते ही दुकान में आग लग गयी। यह पूरा मामला सामने खड़ा होकर देखता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची में RSS कार्यालय पर हमला, बदमाशों ने फेंके 2 पेट्रोल बम; मचा हड़कंप

उक्त दुकान चंदन सिंह नामक व्यक्ति की है। पुलिस को बताया गया कि चंदन सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। रांची में रहकर कारोबार करता है। घटना की जानकारी दुकान के मालिक को पुलिस ने दी। पुलिस का कहना है कि मालिक के आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुरनानगर में आगजनी, दुकान और कार जलकर राख

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।