पुरनानगर में आगजनी, दुकान और कार जलकर राख
गिरिडीह के पुरनानगर में मंगलवार रात को एक आगजनी की घटना में एक गरीब की दुकान और कार जलकर राख हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति आग लगाते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने आरोपी बाजो पंडित को पकड़कर पोल से बांध दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पुरनानगर में मंगलवार देर रात आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। एक गरीब की दुकान और कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक व्यक्ति आग लगाते दिखा। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बाजो पंडित को पकड़कर पोल से बांध दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोल से बंधे आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि रात में अचानक आग की लपटें उठीं, जब तक लोग कुछ समझ पाते दुकान और पास खड़ी कार जल चुकी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन