attack on ranchi rss office petrol bomb thrown house रांची में RSS कार्यालय पर हमला, बदमाशों ने फेंके 2 पेट्रोल बम; देखें VIDEO, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

रांची में RSS कार्यालय पर हमला, बदमाशों ने फेंके 2 पेट्रोल बम; देखें VIDEO

झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर पर हमले का मामला सामने आया है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की तस्वीरों से उनकी पहचान की जा रही है।

Wed, 17 June 2026 11:14 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
रांची में RSS कार्यालय पर हमला, बदमाशों ने फेंके 2 पेट्रोल बम; देखें VIDEO

झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर पर हमला हुआ है। यहां बदमाशों ने पेट्रोल बम से हमला किया और भाग गए। इस घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बदमाशों की तस्वीर से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

2 बम फेंका, एक फटा

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने कार्यालय में दो पेट्रोल बम फेंका जिसमें एक फटा। इस वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति जाते हुए दिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मरांडी ने कहा-बड़ी घटना की थी तैयारी

इस मामले पर बात करते हुए झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आरएसएस के दफ्तर में रात साढ़े 12 बजे 2 लड़के 2 बार आते हैं एक बार ऊपर पेट्रोल बम चलाते हैं जो फटता है, और फिर नीचे चलाते हैं। फिर आराम से लौटते हैं।" मरांडी ने कहा कि ममला गंभीर है। संघ के ऑफिस में इस प्रकार से हमला होना यानी एक प्रकार से बड़ी घटना को राज्यभर में अंजाम देने की तैयारी थी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'56 नहीं, अब 61', क्या राज्यसभा चुनाव में NDA विधायक देंगे महागठबंधन को वोट

कांच बोतल से बनाया था पेट्रोल बम

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमले का वीडियो सामने आने के बाद चीजें साफ हो गईं। हमलावरों ने जब पहला बम फेंका तो वो बेअसर हो गया, लेकिन दूसरा बम विस्फोट हुआ। इस घटना के बाद आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने बम बनाने के लिए चिली सॉस की कांच की बोतल का इस्तेमाल किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, कब होगी बारिश; IMD ने बताया

होटल के कर्माचारियों पर शक

बता दें कि बीते कुछ दिनों से आरएसएस कार्यालय और पसा के ही एक होटल के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था। इसमें कचरे और गंदगी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद इस घटना को अंजान देने की आशंका जताई जा रही है। आरएसएस ने कुछ दिन पहले होटल के खिलाफ इस मामले में गंदगी करने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब होटल के कर्मचारियों पर पेट्रोल बम से हमले का आरोप लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड राज्यसभा चुनाव: अब NDA विधायक ले जाए जा रहे होटल, क्या रणनीति?

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि घटनास्थल से कांच की दो बोतल के टुकड़े मिले हैं। बोतलों में मौजूद पदार्थ का पता लगाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे पेट्रोल बम थे, उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।