संत जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
रांची, वरीय संवाददाता। आईसीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 10वीं की परीक्षा में सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 12वीं के विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में भी छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए।

रांची, वरीय संवाददाता। आईसीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 10वीं की परीक्षा में कुल 171 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 57 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय के 221 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 205 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए। इस संकाय में 19 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इसी तरह, कला संकाय से 75 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इनमें 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अलावा, वाणिज्य संकाय से 59 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 53 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
दसवीं टॉप थ्री
1. स्नेहिल कुमार गुप्ता 98.80 प्रतिशत
2. शास्वत चौधरी 97.80 प्रतिशत
3. अविरल ईशान धन 97.60 प्रतिशत
12वीं साइंस टॉपर
1. मोहम्मद 96.8 फीसदी
2. तोमोजित भगत 96 फीसदी
3. ऋषिका कुमारी 95.5 फीसदी
3. अलीना रजा खान 95.5 फीसदी
3. आयुष कुमार मेहता 95.5 फीसदी
12वीं आर्ट्स टॉपर
1. स्नेहा एम कच्छप 97.8 फीसदी
1. सौम्या सिंह 97.8 फीसदी
1. वकीत प्रकृति कुजुर 97.8 फीसदी
2. अंजली सुरीन 97.3 फीसदी
3. पूजा मुर्मू 94.8 फीसदी
12वीं कॉमर्स टॉपर
अतुल उत्कर्ष 90 फीसदी
अर्पण ए एक्का 89.8 फीसदी
कौस्तव घोष 88.5 फीसदी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन