Nitin Naveen s First Visit to Ranchi as National President Strengthening BJP for 2029 नितिन नवीन ने राज्य में संगठन की मजबूती का दिया मंत्र, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

नितिन नवीन ने राज्य में संगठन की मजबूती का दिया मंत्र

सांसद-विधायकों और कोर कमेटी के साथ की बैठक, मिशन 2029 की तैयारियों को लेकर किया गया मंथन, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा, वर्त

Sat, 6 June 2026 07:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
नितिन नवीन ने राज्य में संगठन की मजबूती का दिया मंत्र

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे नितिन नवीन ने राज्य के सभी सांसदों, विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ सांगठनिक बैठक की। बैठक के दौरान प्रदेश में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ मिशन 2029 की तैयारियों को लेकर मंथन किया। पार्टी के सांसद व विधायकों के साथ मंथन करते हुए उन्होंने वर्तमान में झारखंड में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की। कोर कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा एवं मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रबींद्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद, दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद पीएन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और अनंत ओझा भी उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेश में बैठे लोगों की कठपुतली नहीं बनेगा युवा : नितिन नवीन

प्रदेश कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इसके बाद उन्होंने पार्टी के सांसदों एवं विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मौजूद थे। वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे। मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, मनीष जयसवाल, ढुल्लू महतो, बीडी राम, कालीचरण सिंह उपस्थित रहे। विधायकों में चंपाई सोरेन, सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी, कुमार उज्ज्वल उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन आज आएंगे, कोर कमेटी के साथ होगी बैठक

रांची एयरपोर्ट पर आगमन होते ही जुटे नेता

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची एयरपोर्ट पर आगमन होते ही प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के अन्य वरीय नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं पारंपरिक तरीके से गाजे-बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ता काफी बेसब्री से एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन होते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रांची एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बिरसा चौक स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके अलावा भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर एवं स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने स्वागत किया।

एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता मिले

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर झारखंड आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जदयू विधायक सरयू राय, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, विधायक जनार्दन पासवान शामिल थे।

आज बोकारो जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, लौटने पर जिलाध्यक्षों, प्रभारियों के साथ बैठक

शनिवार की सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष बोकारो में एक निजी दौरे पर जाएंगे। लौटने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुचू आवास पर अल्पाहार कर प्रदेश कार्यालय आएंगे। जहां सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया व आईटी सेल के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों व सभी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इस बैठक के बाद शाम चार बजे वह भाजपा प्रदेश कार्यालय से एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे。

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।