नितिन नवीन आज आएंगे, कोर कमेटी के साथ होगी बैठक
भाजपा सांसदों व विधायकों के साथ भी बैठक, 7 जून को एक निजी दौरे पर जाएंगे बोकारो

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची पहुंचेंगे। दोपहर 11.30 बजे रांची आने के बाद वह कर्पूरी ठाकुर, बिरसा मुंडा व कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे।
भाजपा के सांसदों-विधायकों के साथ बैठक
प्रदेश कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम के बाद वह डेढ़ घंटे तक राज्य के सभी भाजपा सांसदों व विधायकों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर के बाद प्रदेश की कोर कमेटी के नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी।
संवाद में भाग लेना
जिसके बाद वह कार्निवल हॉल में राज्य के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद में शामिल होंगे। 7 जून को वह बोकारो में एक निजी दौरे पर जाएंगे।
युद्धस्तर पर तैयारियां
नितिन नवीन के दो दिवसीय प्रस्तावित झारखंड प्रवास को लेकर झारखंड भाजपा भावी कार्यक्रमों की तैयारियों और उनकी समीक्षा में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है।
बैठक में उपस्थित नेता
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, आभा महतो, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन