Nitin Naveen Addresses Youth at Ranchi Conference Warns Against Negative Politics विदेश में बैठे लोगों की कठपुतली नहीं बनेगा युवा : नितिन नवीन, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

विदेश में बैठे लोगों की कठपुतली नहीं बनेगा युवा : नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रबुद्ध सम्मेलन को किया संबोधित, कॉकरोच जनता पार्टी पर कसा तंज, कहा-युवाओं के लिए हजारों स्टार्टअप

Sat, 6 June 2026 06:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
विदेश में बैठे लोगों की कठपुतली नहीं बनेगा युवा : नितिन नवीन

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। एक तरफ दिल्ली में जहां कॉकरोच जनता पार्टी ने पहली सभा की, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि युवा विदेश में बैठे चंद लोगों की कठपुतली नहीं बनेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे नितिन नवीन ने प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी का नाम लिए बगैर तकरीबन 40 मिनट के संबोधन में कहा कि देश का युवा निर्माण करना चाहता है। लेकिन युवाओं के जरिए एंटी इस्टैब्लिशमेंट वर्ग तैयार करने की कोशिश हो रही है। नितिन नबीन ने कहा कि युवाओं के लिए हजारों स्टार्टअप हम कर रहे, लेकिन कुछ लोग युवाओं को नेगेटिव पॉलिटिक्स के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वह चेतावनी देते हैं कि भारत का युवा सकारात्मक राजनीति करेगा। वह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा, लेकिन लोकतांत्रिक मापदंडों को खत्म नहीं करेगा。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभीजित दिपके कितने पढ़े-लिखे हैं? NEET, CBSE और CUET के खिलाफ खोला मोर्चा

नितिन नवीन का संदेश

नितिन नवीन ने कहा कि कुछ लोग विदेश में बैठकर सोचते हैं कि भारत के युवाओं को दिशा दे देंगे, वे युवाओं को भड़का रहे हैं। लेकिन युवा देश का गांव, किसान चौपाल, कोचिंग इस्टीट्यूट, कॉलेज कैंपस में रहता है। वह दिल्ली में चंद लोगों की मुठ्ठी की कठपुतली बन कर आगे नहीं बढ़ेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के लोगों को बड़ा संदेश मिला है। डिजिटल माध्यमों का उपयोग युवा क्रांति को नेगेटिव दिशा देने के लिए नहीं किया जा सकता। युवाओं को आगे आने की जरूरत है। राजनीति या व्यक्तिगत जीवन में शार्टकट नहीं हो सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंतर-मंतर पर कॉकरोच के मुखौटे में हल्लाबोल; CJP समर्थकों की क्या 5 बड़ी मांगें?

रांची जन्मभूमि, विकास के लिए संकल्पित

नितिन नवीन ने कहा कि रांची उनकी जन्मस्थली है। वह राज्य के विकास के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से झारखंड में विकास व जीवन के उत्थान के लिए हर कोशिश की जाएगी। नितिन नवीन ने पार्टी के कोर कमेटी के साथ-साथ सभी सांसद व विधायकों के साथ अलग से बैठक की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन आज आएंगे, कोर कमेटी के साथ होगी बैठक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।