In-charge will be appointed to conduct the procession of every area हर क्षेत्र के जुलूस के संचालन के लिए नियुक्त होंगे प्रभारी, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

हर क्षेत्र के जुलूस के संचालन के लिए नियुक्त होंगे प्रभारी

रांची सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की बैठक मेन रोड स्थित मधुबन मार्केट में बुधवार को हुई। अध्यक्ष जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभ

Wed, 17 June 2026 06:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
हर क्षेत्र के जुलूस के संचालन के लिए नियुक्त होंगे प्रभारी

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की बैठक मेन रोड स्थित मधुबन मार्केट में बुधवार को हुई। अध्यक्ष जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी अखाड़ाधारियों को निर्धारित समय के भीतर ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अखाड़ाधारियों से कहा गया कि वे झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन करते हुए जुलूस निकालें। जुलूस के सफल संचालन के लिए शहर के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जो व्यवस्था संभालेंगे और सेंट्रल मुहर्रम कमेटी को सहयोग करेंगे। इसके अलावा, अखाड़ाधारियों की समस्याओं के निदान के लिए आगामी 19 जून को कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के प्रशासक और अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा।मोहम्मद

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम पर प्रशासन से सुरक्षा व सफाई व्यवस्था की मांग

सईद की सरपरस्ती में आयोजित बैठक में महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मोहम्मद इसलाम, कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम सहित विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख खलीफा और कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम के जुलूस मार्ग, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात नियंत्रण की ली जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 जून को निकाली जाएगी छोटी चौकी जुलूस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।