Sasaram Muharram Procession Timings Set by Peace Committee 25 जून को निकाली जाएगी छोटी चौकी जुलूस, Sasaram Hindi News - Hindustan
More

25 जून को निकाली जाएगी छोटी चौकी जुलूस

(पेज चार की फ्लायर)म्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले विभिन्न जुलूसों का समय निर्धारित कर दिया गया

Wed, 17 June 2026 04:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share
25 जून को निकाली जाएगी छोटी चौकी जुलूस

सासाराम, नगर संवाददाता। शांति समिति की बैठक के बाद सासाराम शहर में मोहर्रम जुलूस का समय निर्धारित कर दिया गया है।

जुलूस का समय

मरकजी मोहर्रम कमिटी के द्वारा जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले विभिन्न जुलूसों का समय निर्धारित कर दिया गया है। समय से जुलूस निकाल कर उसे समय सीमा के अंदर संपन्न करा देना है। छोटी चौकी की जुलूस 25 जून को तीन बजे दोपहर निकाली जाएगी, जो नौ बजे रात्रि में संपन्न होगी। बड़ी चौकी की जुलूस 26 जून को दो सिफ्ट में निकाली जाएगी। पहली सिफ्ट की जुलूस सुबह आठ बजे निकाली जाएगी, जो दोपहर एक बजे संपन्न होगी। जबकि दूसरी सिफ्ट की जुलूस शाम पांच बजे निकाली जाएगी, जो रात्रि दस बजे संपन्न होगी। पहलाम का जुलूस 27 जून को शाम चार बजे निकाली जाएगी, जो रात्रि बारह बजे तक संपन्न हो जाएगी।

निर्देश और कार्रवाई

कमिटी द्वारा सभी लाइसेंसधारी खलीफाओं का को निर्देश दिया है कि समय सीमा का हर हाल में पालन करना होगा। समय की पाबंदी का पालन ना करने वालों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। सभी क्रम से आयेंगे और समय से चौक से प्रस्थान करेंगे। देर से चौक छोड़ने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। चूकि जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति भी बंद की जाएगी। सभी खलीफाओं का सख्त चेतावनी दी गई है कि बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले ना निकलें और फिर बिजली आपूर्ति शुरू होने के पूर्व हर हाल में अपने इमाम चौक पर पहुंच गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।