PM Modi s 12 Years of Growth BJP Youth Wing s Outreach Campaign in Bankipur बांकीपुर विस क्षेत्र में भाजपा ने घर-घर जनसम्पर्क किया, India News in Hindi - Hindustan
More

बांकीपुर विस क्षेत्र में भाजपा ने घर-घर जनसम्पर्क किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष' के उपलक्ष्य में बांकीपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई, और प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों की सराहना की गई।

Tue, 16 June 2026 06:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
बांकीपुर विस क्षेत्र में भाजपा ने घर-घर जनसम्पर्क किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 'सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से घर-घर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मोर्चा अध्यक्ष ने मीठापुर के विभिन्न शक्ति केन्द्र में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष नीरज भारती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित गुप्ता और कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक परिवार तक केन्द्र सरकार के विगत 12 वर्षों के रिपोर्ट कार्ड से युक्त पत्रक वितरित किए।

मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान जनता का अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन प्राप्त हुआ। स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में स्थापित किए गए नए आयामों की सराहना की।