BJP s Public Anger March Ratu West Meeting Highlights Women s Rights and Government Achievements जनाक्रोश मार्च की सफलता पर की बैठक, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

जनाक्रोश मार्च की सफलता पर की बैठक

रातू में भाजपा के जन आक्रोश मार्च के लिए बैठक आयोजित की गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान खान ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। मीरा कुमारी ने महिलाओं से उनके अधिकारों के लिए आगे आने की अपील की। बैठक में कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Wed, 22 April 2026 08:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
जनाक्रोश मार्च की सफलता पर की बैठक

रातू, प्रतिनिधि। भाजपा के जन आक्रोश मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रातू पश्चिमी मंडल की बैठक बुधवार को मेला टांड़ मैदान में हुई। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान खान ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, जिसके कारण महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनहित में लगातार काम कर रही है, जिससे विपक्ष को जनता के बीच अपनी बात रखना मुश्किल हो रहा है। मीरा कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आना होगा, तभी उन्हें उनका अधिकार मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्षी दलों का गठबंधन हमेशा महिला विरोधी रहा है: विधायक

बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी और महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाग लिया और आम जनता से जन आक्रोश मार्च में शामिल होने की अपील की। बैठक में इमरान खान, राजेश सिंह, मीरा कुमारी, ममता चौहान, इंद्राणी देवी, मनीषा देवी, संजय मिश्रा, संजय साहू, शिवपूजन साहू, सुखदेव, बंधन महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया: महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।