95 चुनाव हार चुके, सेंचुरी की बारी, केंद्रीय राज्य मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा; 5 राज्यों में चुनाव का हो चुका एलान
सेठ ने कहा कि '95 चुनाव हारने के बाद, अब वे शतक बनाने की कगार पर हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के खिलाफ नकारात्मकता फैलाना और हमारी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी करना जारी रखे हुए है। लेकिन आज, देश उनके हार का शतक पूरा करने जा रहा है।'

चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण की। सभी राज्यों में मतगणना चार मई को होगी। पश्चिम बंगाल में दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होंगे। चुनावों की तारीखों की घोषणा पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्हों रांची में मीडिया से बातचीत में कहा कि इन चुनाव में भी कांग्रेस की हार होगी और वे इन राज्यों में हार के साथ ही अपनी हार का भी शतक पूरा कर लेगी।
सेठ ने कहा कि ‘95 चुनाव हारने के बाद, अब वे शतक बनाने की कगार पर हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के खिलाफ नकारात्मकता फैलाना और हमारी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी करना जारी रखे हुए है। लेकिन देश उनकी हार का शतक पूरा करने जा रहा है।’
एक बार फिर बीजेपी सरकार बनेगी
उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में हम इन पांच राज्यों के चुनावों में भी बिहार की पुनरावृत्ति होगी। भारी बहुमत के साथ, पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी। जैसे बिहार में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ किया गया था वहीं हाल पांच राज्यों के चुनावों में भी होगा। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि बिहार में इतनी बड़ी जीत मिलेगी अब ठीक वैसे ही इन राज्यों में भी पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।’
जनता कांग्रेस को तोहफे में हार देने जा रही
उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी देश के खिलाफ काम करते हैं। उन्हें बांग्लादेश के मुस्लमानों पर विश्वास है। इसलिए पांच राज्यों की जनता कांग्रेस को तोहफे में हार देने जा रही है। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार होगी।'
कहां कब हैं मतदान?
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को कराए जाएंगे। राज्य की कुल 294 सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों के लिए और दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए चुनाव होगा। असम की 126 सीटों, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव नौ अप्रैल को कराया जाएगा। तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान एक चरण में 23 अप्रैल को होगा। चुनावों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन