jharkhand mp and union minister sanjay seth gets deth threar police investigation on संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sat, 26 July 2025 04:47 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share
संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिली है। शुक्रवार को कॉल करके धमकी दी गई है ।फिलहाल धमकी देने वाले का पता नहीं चला है। कारगिल दिवस पर द्रास गए हुए थे संजय सेठ। द्रास में ही संजय सेठ को किसी अज्ञात ने फोन पर दी धमकी। फिलहाल पुलिस इसका पता लगा रही है।

केंद्रीय मंत्री और रांची से सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

संजय सेठ रांची से भारतीय जानता पार्टी के संसद हैं. साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की. इसका इनाम उन्हें मंत्रीपद के रूप में मिला. भाजपा ने उन्हें केंद्र में रक्षा राज्यमंत्री का पद दिया.