Peaceful Eid Celebration Meeting Held in Chautham to Ensure Law and Order बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया निर्णय, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया निर्णय

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया निर्णय बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया निर्णय

Fri, 22 May 2026 11:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया निर्णय

चौथम। एक प्रतिनिधि आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को चौथम थाना परिसर में शांति समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में सीओ रविवराज, थानाध्यक्ष अजीत कुमार एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में सरकार एवं प्रशासन के निर्देशों के आलोक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए उत्साहपूर्वक बकरीद पर्व मनाने की अपील की। वहीं सीओ रविराज ने कहा कि प्रशासन पर्व के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर विभिन्न थाना-ओपी में शांति समिति की बैठक

तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस लगातार गश्ती करेगी। और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में मध्य बौरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार सिंह, मध्य बौरने सरपंच ललेन्द्र महतो, सरपंच सुभाष यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य इन्द्रमोहन सिंह, पूर्व मुखिया राजीव कुमार सिन्हा, उपमुखिया मुकेश कुमार सिंह, डॉ रामरिझन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार पान, महेंद्र त्यागी, बिनोद पासवान, शिक्षक दयानन्द रजक, राजद नेता मो. इकबाल अली, सामाजिक कार्यकर्ता डोमन अली, अनवर अली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।