भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ में विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आज
- झंडा, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से पटा रामगढ़ शहर, कोठार स्थित निर्मल महतो चौक में स्वागत समारोह की होगी शुरुआत

रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन रविवार को रामगढ़ में होगा। इस दौरान जगह-जगह भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत समारोह होगा। इसे लेकर झंडा, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से रामगढ़ शहर को पाट दिया गया है। स्वागत समारोह की शुरुआत कोठार स्थित निर्मल महतो चौक से होगी। यह जानकारी भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे कोठार स्थित निर्मल महतो चौक, 07:00 बजे छत्तरमांडू चौक और 07:15 बजे चितरपुर ओवरब्रिज के समीप और 7:30 बजे गोला डीवीसी चौक में स्वागत समारोह होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
सभी नेता और कार्यकर्ता स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। सांगठनिक दृष्टिकोण से उनका रामगढ़ आगमन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन