Amidst Peaceful Preparations Barakakana to Celebrate Muharram Festival with Traditional Events मुहर्रम की तैयारी को लेकर एरिया कमेटी की बैठक, Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

मुहर्रम की तैयारी को लेकर एरिया कमेटी की बैठक

बरकाकाना में मिल्लत ए इसलामिया मरकज की बैठक हुई, जिसमें मुहर्रम के त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। नौ अखाड़ों की जुलूस चार दिन चलेगी और पारंपरिक अस्त्र शस्त्र का नुमाइशी खेल प्रदर्शन दसवीं मुहर्रम को थाना चौक पर होगा।

Tue, 16 June 2026 06:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
मुहर्रम की तैयारी को लेकर एरिया कमेटी की बैठक

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। मिल्लत ए इसलामिया मरकज बरकाकाना एरिया कमेटी की बैठक मदरसा अहले सुन्नत नुरुल इसलाम अंसाराबाद दुर्गी में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक अध्यक्षता मरकज अध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी और संचालन सचिव डॉ शाहनवाज खान ने किया। बैठक में पीरी, बरकाकाना, मसमोहना, घुटूवा, केलहुवापतरा, दुर्गी दयानत मोहल्ला, दुर्गी मस्जिद मुहल्ला, दुर्गी रिजवी मुहल्ला और दुर्गी मार्केट मुहल्ला के अखाड़ों के लाइसेंसधारी, उनके सहयोगी के साथ सभी अंजुमन के पदाधिकारी और क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी बरकाकाना क्षेत्र में मुहर्रम का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की तरह नौ अखाड़े की जुलूस चार दिन अपने अपने गांव मुहल्लों से निकलकर लाईसेंस अनुसार निश्चित रूट से होते हुए गंतव्य स्थान पहुंचती है और दसवीं मुहर्रम को थाना चौक, नया नगर बरकाकाना पहुंचती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष बने तौहीद और सचिव तौकीर

मुख्य अखाडा में इस वर्ष भी शाम 5:30 बजे पहुंचेगी।दसवीं मुहर्रम को थाना चौक पर पारंपरिक अस्त्र शस्त्र का नुमाइशी खेल प्रदर्शन सह प्रतियोगिता कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वालों के सहित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में शौकत अली, कयामुद्दीन अंसारी, डॉ शाहनवाज खान, तैय्यब अंसारी, मो इजलाल, तफसीर अहमद, मुस्लिम अंसारी, अब्दुल बारीक, अब्दुल हफीज, कलाम आज़ाद, जावेद आलम, कय्यूम अंसारी, साबिर अंसारी, फखरुद्दीन शाह, एजाजुल हक, मो तौफीक, अमजद अंसारी, आजाद अंसारी, मो इम्तियाज, हजरत अंसारी, जलील अंसारी, मो रहमत अंसारी, डॉ जाकिर हुसैन, अख्तर अंसारी, मो शहजाद, मो हसरत, मो हारून, मो कैफ, गुलाम रजा, मो साकिर आदि उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर महुआडांड़ में बैठक आयोजित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।