Prime Minister Nehru used to show the world the snake dance...; Nishikant Dubey प्रधानमंत्री नेहरु दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे...; निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री नेहरु दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे...; निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस के प्रधानमंत्री नेहरु जी दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे… ये शब्द झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के हैं। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए नेहरू की पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें ये आरोप लगाए हैं।

Sun, 22 Feb 2026 03:29 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गोड्डा
share
प्रधानमंत्री नेहरु दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे...; निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना

“कांग्रेस के प्रधानमंत्री नेहरु जी दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे...” ये शब्द झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के हैं। बीते दिनों दिल्ली में आयोजित हुई AI इंपैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतारकर पीएम मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करने का मामला सामने आया, तो राजनीति में बहस और बयानबाजी तेज हो गई। इसी घटना से जोड़ते हुए निशिकांत दुबे लगातार बयान दे रहे हैं। अब उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए नेहरू की पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें ये आरोप लगाए हैं।

प्रधानमंत्री नेहरु दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे…

निशिकांत दुबे ने वर्तमान पीएम मोदी और पूर्व पीएम नेहरु की तुलना करते हुए लिखा- "कांग्रेस के प्रधानमंत्री नेहरु जी दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे। भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी जी दुनिया को टेक्नोलॉजी, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस दिखाते हैं।" इसके बाद उन्होंने व्यंग्य भरे अंदाज में लिखा- ग़ुस्सा तो बाजिब है? ट्वीट में शेयर की गई तस्वीर का रेफरेंस बताते हुए लिखा- “यह चित्र नेहरु जी के तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी जी की पत्नी जैकलिन जी के स्वागत की 1962 की है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 242760 नाम हटाए गए, जानिए कितने लाख नाम जुड़े
ये भी पढ़ें:जोधपुर में शादी के दिन 2 दुल्हनों ने की आत्महत्या, सगी बहनों की आज आनी थी बारात

निशिकांत के ट्वीट पर लोगों ने क्या कहा

निशिकांत दुबे के ट्वीट पर लोगों ने रिप्लाई भी किया। कुनाल शुक्ला नामक यूजर ने लिखा- 'डूबे तुम कुछ भी कर लो, गुजराती गैंग तुम्हें मंत्री नहीं बनाने वाला।' देशप्रेमी नामक यूजर ने लिखा- 'भाई कभी प्रजेंट टेंस में भी जी लिया करो।' विकास नामक यूजर ने लिखा- नेहरू पुराण बांचना फिर शुरू। अपने घर की ड्योढी पे लिखवा दो "नेहरू शरण गच्छामि"।

संजय कुमार सिंह नामक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा- “तब तकनीक था कहां जो दिखाते। आप तो अभी भी गाय, गोबर, गोमूत्र, योग, ज्योतिष, धर्म, संस्कार में लगे हो। चीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में अपने GDP का लगभग 2.7% सालाना खर्च करता है। आपकी जीडीपी और सालाना खर्च दोनों में कोई बराबरी नहीं है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी और उनकी पत्नी जैकलिन

जॉन एफ केनेडी अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति थे। इन्होंने 1961 से 1963 तक देश का नेतृत्व किया। वे सबसे युवा निर्वाचित राष्ट्रपति थे। उनके कार्यकाल में क्यूबा मिसाइल संकट, शीत युद्ध की चुनौतियाँ और अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ावा जैसे बड़े घटनाक्रम हुए। उन्होंने नागरिक अधिकारों के समर्थन में भी पहल की। 22 नवंबर 1963 को डलास में उनकी हत्या कर दी गई, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया और उन्हें एक ऐतिहासिक, प्रतीकात्मक नेता बना दिया।

जैकलीन केनेडी ओनासिस 1961 से 1963 तक अमेरिका की प्रथम महिला रहीं और अपनी शैली, गरिमा व सांस्कृतिक समझ के लिए प्रसिद्ध थीं। उन्होंने व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक संरक्षण और सांस्कृतिक पुनर्सज्जा का नेतृत्व किया। पति की हत्या के समय उनका संयम वैश्विक स्तर पर सराहा गया। बाद में उन्होंने अरस्तू ओनासिस से विवाह किया और प्रकाशन क्षेत्र में कार्य किया। वे अमेरिकी सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास की प्रभावशाली हस्ती मानी जाती हैं।