Pappu Yadav requested to be inducted into the BJP, claims MP Nishikant Dubey पप्पू यादव ने भाजपा में शामिल कराने की विनती की, सांसद निशिकांत दुबे का दावा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

पप्पू यादव ने भाजपा में शामिल कराने की विनती की, सांसद निशिकांत दुबे का दावा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि पप्पू यादव कुछ दिन पहले मुझसे मिलने आए थे, तब उन्होंने एक ही विनती की थी कि मुझे भाजपा में शामिल करवा दीजिए।

Sun, 22 Feb 2026 08:53 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गोड्डा
share
पप्पू यादव ने भाजपा में शामिल कराने की विनती की, सांसद निशिकांत दुबे का दावा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव कुछ दिन पहले मुझसे मिलने आए थे, तब उन्होंने एक ही विनती की थी- “मुझे भाजपा में शामिल करवा दीजिए।” दरअसल इस समय दोनों नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी चल रही है। पप्पू यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए निशिकांत दुबे पर निशाना साधा हुआ है, जिसके बाद से गोड्डा से भाजपा सांसद ने ऐसा दावा करते हुए लिखा- ‘अंगूर खट्टे हैं, कुछ तो दिन ईमान होना चाहिए।’

निशिकांत दुबे को कहा- उद्योगपतियों का एजेंट

ताजा बयानबाजी का दौर तब शुरू हुआ, जब गौतम अडानी सांसद निशिकांत दुबे से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इस पर पप्पू यादव ने निशाना साधाते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- “देवघर में आज अडानी मंदिर आए थे, फिर वह उद्योगपतियों के एक एजेंट MP के यहां गए!”

इसके बाद पप्पू यादव ने हमला करते हुए कांग्रेस के समर्थन में लिखा- “उद्योगपतियों की दलाली और नेहरू गांधी के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार फैलाना उस सांसद का मुख्य धंधा है। इस भेंट से साफ़ है गांधी जी, नेहरू जी, राहुल जी, इंदिरा जी आदि के विरुद्ध दुष्प्रचार का निवेशक अडानी है!”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम नेहरु दुनिया को नागिन डांस दिखाते थे...; निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर हमला
ये भी पढ़ें:बेटे को सेट करना और दामाद को..., सोनिया गांधी के 2 ही काम- सांसद निशिकांत दुबे

पप्पू यादव ने भाजपा में शामिल कराने की विनती की

पप्पू यादव के इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि वो भाजपा में शामिल होने की बात को लेकर उनके पास आए थे। दुबे ने अपने एक्स ट्वीट में लिखा- "अभी संसद सत्र के दौरान मुझसे यही सज्जन लोकसभा के अंदर मुझसे मिलने आए थे,एक ही इनकी विनती थी कि मुझे भाजपा में शामिल करवा दीजिए । अंगूर खट्टे हैं,कुछ तो दिन ईमान होना चाहिए?"

इसके बाद निशिकांत दुबे ने नसीहत भरे अंदाज में लिखा- "आपके चुनाव क्षेत्र में हमारे परिवार की कितनी जमींदारी है,यह भी लोगों को बताइए, कांग्रेस पार्टी से मेरा भाई पूर्णिया से विधायक रहे,यह भी बताइए। राजनीति की मर्यादा रखिए।"

दरअसल अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को झारखंड के देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम में भोले बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की थी। गोड्डा सांसद निशिकांत दूब ने गौतम अडानी के साथ हुई मुलाकात का जिक्र एक्स पर करते हुए लिखा था- “अपने देवघर आवास पर अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी जी का स्वागत किया।”