panchayat chunav on time in jharkhand with 27 percent obc reservation announced deepika pandey singh समय से होंगे झारखंड पंचायत चुनाव, 27 प्रतिशत होगा OBC आरक्षण; पंचायती राज मंत्री का ऐलान, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

समय से होंगे झारखंड पंचायत चुनाव, 27 प्रतिशत होगा OBC आरक्षण; पंचायती राज मंत्री का ऐलान

झारखंड में ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही अगले वर्ष कराए जाएंगे। यह घोषणा मंगलवार को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की। आइए जानते हैं दीपिका पांडेय ने क्या-क्या कहा है।

Wed, 8 April 2026 06:25 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
समय से होंगे झारखंड पंचायत चुनाव, 27 प्रतिशत होगा OBC आरक्षण; पंचायती राज मंत्री का ऐलान

झारखंड में ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही अगले वर्ष कराए जाएंगे। यह घोषणा मंगलवार को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की। आइए जानते हैं दीपिका पांडेय ने क्या-क्या कहा है।

मीडिया से बातचीत में दीपिका पांडेय ने कहा, पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का माध्यम है, इसी को ध्यान में रख कर विभाग सक्रियता व प्रतिबद्धता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटा है। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि इस विषय को राज्य सरकार ने गंभीरता से उठाया है। विधानसभा में भी मजबूती से रखा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में JPSC के पूर्व EC समेत 17 पर चार्जशीट, क्या है मामला?

राज्य ने केंद्र को भेज दिया है प्रस्ताव

राज्य सरकार 27% ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र को भेज चुकी है, जिसपर सकारात्मक आश्वासन मिला है। ओबीसी आयोग व राज्य चुनाव आयोग को सभी प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव समय पर और सुचारु रूप से संपन्न हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; 2 की मौत, 7 झुलसे