Former JPSC EC and 17 others chargesheeted in Jharkhand JPSC के पूर्व EC समेत 17 पर चार्जशीट, झारखंड में करोड़ों रुपये के मुआवजे घोटाले में एक्शन, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

JPSC के पूर्व EC समेत 17 पर चार्जशीट, झारखंड में करोड़ों रुपये के मुआवजे घोटाले में एक्शन

झरिया पुनर्वास और विकास प्राधिकार के लिए रिंग रोड निर्माण में भू-अर्जन की प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपए के मुआवजा घोटाले में सोमवार को एसीबी ने 17 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की।

Tue, 7 April 2026 11:09 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, धनबाद
share
JPSC के पूर्व EC समेत 17 पर चार्जशीट, झारखंड में करोड़ों रुपये के मुआवजे घोटाले में एक्शन

झरिया पुनर्वास और विकास प्राधिकार के लिए रिंग रोड निर्माण में भू-अर्जन की प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपए के मुआवजा घोटाले में सोमवार को एसीबी ने 17 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की। एसीबी ने नौ जनवरी को सभी आरोपियों को जेल भेजा था। जिनके खिलाफ चार्जशीट सौंपी गई है, उनमें जेपीएससी के पूर्व परीक्षा नियंत्रक (ईसी) और तत्कालीन धनबाद सीओ विशाल कुमार, तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, तत्कालीन कानूनगो मिथिलेश कुमार प्रमुख हैं।

चार्जशीट में आरोपियों को पाया गया दोषी

चार्जशीट में आरोपियों को मुआवजा घोटाले में पूर्ण रूप से दोषी बताया गया। आरोप है कि धनबाद जिले के धनबाद, मनईटांड़ और दुहाटांड़ में रिंग रोड निर्माण के लिए भू-अर्जन कार्यालय धनबाद की ओर से अर्जित भूमि का मुआवजा बांटा गया था। तत्कालीन भू-अर्जन अधिकारी व अन्य सरकारी कर्मचारियों ने साठगांठ कर बिचौलियों के माध्यम से गरीब व आदिवासियों के मुआवजे की राशि निकाल ली थी। फर्जी दलील धारकों से मिलीभगत कर बिना दलील के सत्यापन के बाद उन्हें मुआवजे की राशि का भुगतान किया गया था। गड़बड़झाले के कारण जमीन के मालिकों के साथ-साथ सरकार को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; 2 की मौत, 7 झुलसे
ये भी पढ़ें:सीएम हेमंत सोरेन के कहने पर 1-2 लोगों को टिकट दिया, तेजस्वी यादव

इन आरोपियों के खिलाफ सौंपी गई चार्जशीट

देवघर डाबरग्राम बेलाबागान सिविल लाइन निवासी उदयकांत पाठक (तत्कालीन जिला भू अर्जन पदाधिकारी), देवघर वीआईपी चौक, एसएन मुखर्जी रोड सावित्री उत्सव भवन के सामने रहने वाले मिथिलेश कुमार (तत्कालीन कानूनगो), सरायढेला कोयला नगर न्यू मुरली नगर लेबर कोर्ट के पास रहने वाले सुमेश्वर शर्मा, बेकारबांध ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी अनुपमा कुमारी उर्फ अनुपम कुमारी (तत्कालीन भू-अर्जन कार्यालय की क्लर्क), तोपचांची तांतरी, कालाझर निवासी शंकर प्रसाद दुबे (तत्कालीन अमीन)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदना है? जानिए कीमत, साइज, शर्तें जैसी जरूरी बातें
ये भी पढ़ें:मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की! महिला ने पति को छोड़कर प्रेमी का थामा हाथ

पतराकुल्ही जोड़ा तालाब निवासी आलोक बरियार उर्फ जैकी लाला, गांधी नगर सब्जी बागान रोड निवासी सुशील प्रसाद, रांची कोकर लालपुर बैंक कॉलोनी मार्ग राजसुख अपार्टमेंट निवासी विशाल कुमार (तत्कालीन धनबाद सीओ व पूर्व जेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक), हाउसिंग कॉलोनी एलआईजी प्लॉट नंबर 346 निवासी पूर्व अमीन साधुशरण पाठक के पुत्र व तत्कालीन दैनिक वेतनभोगी अमीन रवींद्र कुमार, हीरापुर भिस्तीपाड़ा लिंड्से क्लब अंबे विला अपार्टमेंट निवासी कुमारी रत्नाकर उर्फ रत्नाकर कुमारी।

बरवाअड्डा कल्याणपुर कशियाटांड़ निवासी दिलीप गोप, निरसा एमपीएल ओपी क्षेत्र के मदनपुर तिलतोड़िया निवासी बप्पी राय चौधरी उर्फ गोपी राय चौधरी, बरवा पूर्व निरसा लखियाबाद निवासी रामकृपाल गोस्वामी, बोकारो दुग्दा रटारी निवासी अशोक कुमार महथा, तोपचांची ढांगी रोआम निवासी उमेश महतो (तत्कालीन दैनिक वेतन भोगी अमीन), सरायढेला कोलाकुसमा केजी आश्रम हनुमान नगर निवासी व जमीन दलाल अनिल कुमार उर्फ अनिल कुमार सिन्हा और तेतुलमारी चंदौर सिजुआ निवासी व गंडुआ पैक्स के तत्कालीन प्रबंधक काली प्रसाद सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।