मगही-भोजपुरी को शामिल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक संघ सह राज्य सदस्य संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा है कि 10 साल के बाद जेटेट की

मेदिनीनगर। झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक संघ सह राज्य सदस्य संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा है कि 10 साल के बाद जेटेट की परीक्षा होने वाली है। लेकिन इसमें भी मगही, भोजपुरी और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा के रूप में नहीं रखा गया जो, पलामू प्रमंडल और संथाल परगना के छात्रों के साथ भारी धोखा हुआ है। इन भाषाओं के जानने वाले लोग निश्चित रूप से नौकरी पाने से वंचित रह जाएंगे। युवाओं की समस्याओं को लेकर यहां के मंत्री गंभीर नहीं हैं। इन नेताओं को मात्र सत्ता सुख चाहिए जनता के नौकरी मिले या ना मिले इससे कोई लेना देना नहीं है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऐसे तानाशाही निर्णय का व्यापक रूप से विरोध किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन