Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBJP Leader Accuses Jharkhand Government of Betraying Hindi Speakers
हिंदीभाषियों के साथ धोखा: भाजपा
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने हिंदी भाषियों, विशेषकर भोजपुरी, बघेली, मिथिला और अंगिका बोलने वालों के साथ धोखा किया है। शिक्षक बहाली पात्रता से इन भाषाओं को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। भाजपा सभी भाषाओं का सम्मान करती है।
Wed, 29 April 2026 11:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर

जमशेदपुर। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के सहयोगी कांग्रेस व राजद पर हिंदीभाषियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बहाली पात्रता में भोजपुरी, बघेली, मिथिला व अंगिका (जो राज्य के 60% जिलों में बोली जाती हैं) को हटाकर युवाओं के भविष्य के साथ छल किया गया है। सिंह ने कहा कि भाजपा क्षेत्रीय, प्रांतीय व राष्ट्रीय सभी भाषाओं का सम्मान करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन