Power Crisis in Hirampur Consumers Demand Improvement Amid Frequent Outages लो वोल्टेज और पावर कट से बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी, Pakur Hindi News - Hindustan
More

लो वोल्टेज और पावर कट से बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी

हिरणपुर में बिजली की बदहाल स्थिति से उपभोक्ता नाराज हैं। लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने से लोग परेशान हैं। गर्मियों में बिजली की कमी से घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप और सुधार की मांग की है।

Tue, 21 April 2026 12:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share
लो वोल्टेज और पावर कट से बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी

हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लो वोल्टेज और लगातार पावर कट ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बीते रविवार शाम से सुबह तक कई बार बिजली कट हुई। कभी तार गिरने, तो कभी दुमका से बिजली कटने की बात विभाग के कर्मियों द्वारा बताई गई। बिजली की अनियमित आपूर्ति खासकर गर्मी के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग हर साल मेंटेनेंस के नाम पर घंटों लाइन काटता है। लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लो वोल्टेज और पावर कट से बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी

गर्मी आते ही फिर से वही समस्या शुरू हो जाती है। न तो पर्याप्त वोल्टेज मिलता है और न ही नियमित आपूर्ति होती है। लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बार-बार बिजली कटने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और छोटे दुकानदारों व व्यवसायियों को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने, नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो वोल्टेज की समस्या को जल्द दूर करने की मांग की है। ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरौनी में बिजली की लुका-छिपी से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।