Power Outages in Barouni Consumers Struggle Amidst Heatwave बरौनी में बिजली की लुका-छिपी से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

बरौनी में बिजली की लुका-छिपी से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी

कभी तार टूटने तो कभी ब्रेक डाउन के कारण घंटों गायब हो जा रही है बिजली । बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली की समस्या से उपभोक्ता काफी परेशान बने हैं। उमभरी गर्मी में लोगों

Mon, 20 April 2026 07:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
बरौनी में बिजली की लुका-छिपी से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी

बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली की समस्या से उपभोक्ता काफी परेशान बने हैं। उमभरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तार टूटने, लो वोल्टेज तो कभी ब्रेक डाउन के कारण बिजली घंटों गायब हो जा रही है। सबसे विकट स्थिति है कि बिना कोई पूर्व सूचना के भी बार-बार बिजली काट दी जाती है। रविवार को मेंटेनेन्स को लेकर दिनभर बिजली नदारथ रही। लेकिन यही स्थिति सारी रात भी बनी रही। लोग सारी रात रतजग्गा करने को विवश बने रहे। बिजली नहीं रहने से पेयजल की समस्या के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग की भी लोगों के समक्ष परेशानी बनी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लो वोल्टेज और पावर कट से बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी

यह स्थिति एक दिन की नहीं है बल्कि प्रतिदिन इसी समस्या से उपभोक्ताओं को दो चार होना पड़ रहा है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। स्थानीय उपभोक्ता गोविंद कुमार, नवीन कुमार चौधरी, मंतोष राय, राजेश राम, मनोज कुमार आदि ने बताया कि विद्युत विभाग के उपभोक्ता सूचना केंद्र से लेकर शहरी क्षेत्र के विद्युत अधिकारियों को इस समस्या से लगातार अवगत कराते रहते हैं। बावजूद प्रत्येक दिन घंटों बिजली की आंखमिचौनी बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रति वर्ष मेंटेनेंस के नाम पर भी लाखों रुपए का बिल बनाया जाता है। लेकिन, इस भीषण गर्मी में भी बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके अलावा हल्की हवा चलने व हल्की बूंदाबांदी पर भी तुरंत बिजली कट जाती है। इसके बाद बिजली के दर्शन कब होगी, इसका अनुमान लगाना लोगों को मुश्किल हो जाता है। समय से बिजली बिल देने के बावजूद समय से बिजली नहीं मिलने के कारण लोग काफी परेशान बने रहते हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। इसकी सूचना विभाग को दिए जाने के बावजूद अधिकारी समस्या दूर करने की दिशा में पहल नहीं कर रहे हैं। चुन्नू गुप्ता, रंधीर रजक, मुकेश सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, संजय झा आदि लोगों ने बताया कि पहले की अपेक्षा बिजली की आपूर्ति सही से नहीं हो रही है। सबसे दिलचस्प है कि कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक उपभोक्ताओं की समस्या को निजात देने के मामले में फोन भी उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं के समक्ष कितनी कठिनाई बनी होगी। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में बिजली अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल फाल्ट के कारण बिजली कटती है। रिपोर्टर:अमित मिश्र

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।