BJP Celebrates Modi s Longest Tenure with Prayers at Naina Devi Temple भाजपाइयों ने नयना देवी मंदिर में की पूजा, Nainital Hindi News - Hindustan
More

भाजपाइयों ने नयना देवी मंदिर में की पूजा

नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान मोदी के स्वास्थ्य और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और मोदी के नेतृत्व में भारत की नई पहचान पर चर्चा की।

Wed, 10 June 2026 07:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share
भाजपाइयों ने नयना देवी मंदिर में की पूजा

नैनीताल, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबा कार्यकाल होने पर भाजपाइयों ने बुधवार को मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा पुजारी बच्ची राम पंत ने संपन्न कराई। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनका यह कार्यकाल देश के लिए गौरव का विषय है। यहां विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, भारत मेहरा, बिमला अधिकारी, हरीश राणा, दयाकिशन पोखरिया, रोहित भाटिया, पंकज बर्गली, मोहित लाल साह, कमलेश ढौंडियाल, ज्योति ढौंडियाल आदि रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने नयना देवी मंदिर में की पूजा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के रिकार्ड कार्यकाल पर विशेष पूजन हुआ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।