Government Welfare Schemes Awareness Camp in Remote Kalupada Village आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कालूपाड़ा में लगा शिविर, Pakur Hindi News - Hindustan
More

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कालूपाड़ा में लगा शिविर

महेशपुर, एक संवाददाता। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कालूपाड़ा में लगा शिविर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कालूपाड़ा में लगा शिविर

Sat, 23 May 2026 01:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कालूपाड़ा में लगा शिविर

सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के कालूपाड़ा गांव में जनभागीदारी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरज प्रकाश, मुखिया सुजाता हेम्ब्रम, पंचायत सचिव सौरभ सुमन, पंचायत सहायक सपन साहा, स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, सहिया साथी, जेएसएलपीएस के कर्मी उपस्थित थे। बीडीओ ने गांव के लोगों के साथ गांव का भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। जिसमें आयुषमान भारत कार्ड, बागवानी, आवास, पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा उसका लाभ लेने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कालूपाड़ा में शिविर

बीडीओ ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले आदिवासी एवं आदिम जनजाति परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेनवा में लगा जनजातीय गरिमा उत्सव कैंप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।