पीरपैंती में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोगों में नाराजगी
पीरपैंती में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के साथ बिजली कटौती बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से सुधार की मांग की है।
Mon, 20 April 2026 01:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से पीरपैंती में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराती जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी आने के साथ ही बिजली में जबरदस्त कटौती शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं ने कहा कि बाराहाट फीडर में शुक्रवार की रात दस बजे गुल हुई बिजली डेढ़ बजे रात में आयी। शनिवार को यही हाल हुआ, शाम सात बजे गुल हुई बिजली देर रात्रि 12.40 बजे आई। उपभोक्ताओं ने विभाग के वरीय पदाधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
ये भी पढ़ें:बिजली की आंख मचौली से परेशान लोग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन