12 Years of Modi Government BJP Celebrates with Religious Rituals and Prayers भाजपाईयों ने की मंदिर में पूजा, Pakur Hindi News - Hindustan
More

भाजपाईयों ने की मंदिर में पूजा

​पाकुड़, प्रतिनिधि। भाजपाईयों ने की मंदिर में पूजाभाजपाईयों ने की मंदिर में पूजा भाजपाईयों ने की मंदिर में पूजा भाजपाईयों ने की मंदिर में पूजा

Thu, 11 June 2026 12:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share
भाजपाईयों ने की मंदिर में पूजा

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष अभियान के तहत पूजा-अर्चना की। 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण अभियान के तहत राजापाड़ा स्थित प्राचीन नित्य काली मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। ​भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर के पुरोहित भरत भूषण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की सुख-समृद्धि, प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और जन-कल्याणकारी योजनाओं की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की। ​मौके पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में प्रगति, विश्वास और जनकल्याण का एक नया अध्याय लिखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरा होने पर मां आशापुरी मंदिर में हुई पूजा

इन विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। ​इस धार्मिक अनुष्ठान में भाजपा के अनुग्राहित प्रसाद साह, हिसाबी राय, पार्षद निभा देवी, सुशील साहा, प्राची चौधरी और निधि गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना व हवन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।