Jharkhand weather update: झारखंड में करवट लेगा मौसम, लगातार 3 दिन बारिश होगी
झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा हैं। राज्य में कभी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो कभी 30 डिग्री के आसपास ठहर जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 3 दिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा हैं। राज्य में कभी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो कभी 30 डिग्री के आसपास ठहर जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 3 दिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि झारखंड के कुछ हिस्सों में 7 मार्च से हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि बारिश के बाद तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बाबूराज पीपी ने पीटीआई को बताया कि ऊपरी निम्न दबाव प्रणाली के कारण झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों में 7 से 9 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहने और छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा और बिहार में फैला हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटों में चाईबासा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।डाल्टनगंज में 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि जमशेदपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राज्य की राजधानी रांची में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य में न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच उतार-चढ़ाव कर रहा है। गुमला में सबसे कम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा हैं। कई जिलों में पारा 35-36 डिग्री तक पहुंच रहा है वहीं अब कई इलाकों में यह 32-33 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास था, अब कई जिलों में यह गिरकर 11 से 14 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मौसम परिवर्तन का दौर चल रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।




साइन इन