झारखंड में रिश्तों का कत्ल! भांजे ने पेट्रोल डालकर घर में लगा दी आग; मां-बेटे की जलकर मौत
झारखंड के चाईबास में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक गांव में डानय-बिसाही के शक में भांज ने ही अपने मामा के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में 1 साल के मासूम समेत मां की भी मौत हो गई।
झारखंड के चाईबासा में खौफनाक घटना सामने आई है। कुमारडूंगी में डायन बिसाही के शक में एक परिवार के तीन लोगों को पेट्रोल डाल जिंदा जला दिया गया। इसमें एक महिला और उसके एक साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि झुलसे पति ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि पीड़ित का रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में जिंदा जल गए मां-बेटे
घटना मंगलवार रात दस बजे कलाईया गांव की है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल गांव के ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि कलाईया गांव निवासी जेना बिरूवा का भाई पुसतम बिरूवा कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार रात अचानक उसकी मौत हो गयी। पुसतम की मौत के बाद जेना बिरूवा को गांव के दो ओझा ने बताया कि कोल्हान सिंकू की पत्नी के डायन बिसाही करने से उसके भाई की मौत हुई है। इससे आक्रोशित जेना बिरूवा परिवारवालों के साथ कोल्हान सिंकू के घर पहुंच गया। डायन होने का आरोप लगाते हुए कोल्हान सिंकू, उसकी पत्नी ज्योति सिंकू और पुत्र आदित्य सिंकू (1 साल) पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। इस घटना में ज्योति सिंकू और बच्चा आदित्य सिंकू की मौत हो गयी। जबकि कोल्हान सिंकू झुलस गया। उसने वहां से भागकर जान बचायी। कोल्हान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
15 लोग इकट्ठा होकर पहुंचे और लगा दी आग
सदर अस्पताल में भर्ती कोल्हान सिंकू ने बताया कि वह पत्नी ज्योति सिंकू और दो बच्चों के साथ घर में सो रहा था। तभी रिश्ते के भांजे जेना बिरुवा और जेजे बिरुवा ने बाहर से आवाज लगाई। बाहर निकला तो आंगन में पांच महिलाएं और आठ-दस पुरुष थे। सभी डायन का आरोप लगाने लगे और पेट्रोल भरा गैलन उड़ेलकर आग लगा दी। कोल्हान तो भाग निकला, पर पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। एसडीपीओ रफाएल मुर्मू ने बताया कि आरोपी चेचे बिरुवा, जेना बिरुवा, सोना बिरुवा और डेलका सिंकू गिरफ्तार किया गया है।




साइन इन