Jharkhand Schools Lack Science Labs Over 500 Institutions Without Facilities झारखंड के 539 स्कूलों में बिना लैब के पढ़ रहे बच्चे, विज्ञान शिक्षा भगवान भरोसे, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के 539 स्कूलों में बिना लैब के पढ़ रहे बच्चे, विज्ञान शिक्षा भगवान भरोसे

झारखंड के सरकारी विद्यालयों में विज्ञान की शिक्षा संसाधनों के अभाव से प्रभावित है। 2,627 स्कूलों में से 539 में कोई प्रयोगशाला नहीं है। छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। जबकि सरकार ने लैब सहायक की नियुक्ति की है, फिर भी स्कूलों में लैब की कमी बनी हुई है।

Wed, 18 Feb 2026 07:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के 539 स्कूलों में बिना लैब के पढ़ रहे बच्चे, विज्ञान शिक्षा भगवान भरोसे

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में विज्ञान की शिक्षा संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। राज्य के कुल 2,627 हाई और प्लस टू स्कूलों में से कम से कम 539 स्कूल ऐसे हैं, जहां विज्ञान विषय की एक भी प्रयोगशाला (लैब) उपलब्ध नहीं है। स्थिति यह है कि कई अपग्रेड हुए प्लस टू स्कूलों में हाई स्कूल के पुराने लैब से ही काम चलाया जा रहा है, जबकि कुछ स्कूलों में एक ही कमरे में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान तीनों के लैब संचालित हो रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 1,158 प्लस टू स्कूल संचालित हैं।

इनमें से मात्र 682 स्कूलों में भौतिकी, 698 में रसायनशास्त्र और 708 स्कूलों में जीव विज्ञान की लैब उपलब्ध है। साइंस लैब की इस कमी के कारण छात्र-छात्राएं संबंधित विषयों का व्यावहारिक ज्ञान (प्रैक्टिकल) प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इससे अन्य निजी या संसाधन संपन्न स्कूलों के बच्चों की तुलना में उनके पिछड़ने और सीखने की क्षमता प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। दूसरी ओर, सरकार ने बुनियादी ढांचे की इस कमी के बीच मानव बल की नियुक्ति पर ध्यान दिया है। राज्य के स्कूलों में लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई है। वर्ष 2025 में हुई इस नियुक्ति के तहत भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीव विज्ञान विषयों के लिए 230-230 प्रयोगशाला सहायक नियुक्त किए गए हैं। हालांकि, इन सहायकों की नियुक्ति के बावजूद कई स्कूलों में संसाधनों और पर्याप्त लैब कक्षों की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिलों के स्कूलों में साइंस लैब की स्थिति जिला भौतिकी-रसायन -जीव विज्ञान रांची 45 45 40 बोकारो 29 31 31 चतरा 34 34 36 देवघर 34 36 35 धनबाद 27 26 27 दुमका 35 34 36 गढ़वा 21 25 24 गिरिडीह 55 55 58 गोड्डा 41 42 43 गुमला 19 18 19 हजारीबाग 37 35 42 जामताड़ा 05 06 05 खूंटी 14 15 16 कोडरमा 20 20 20 लातेहार 27 28 29 लोहरदगा 11 14 14 पाकुड़ 16 16 17 पलामू 38 39 40 प. सिंहभूम 51 52 51 पूर्वी सिंहभूम 34 35 35 रामगढ़ 19 20 20 साहिबगंज 19 21 20 सरायकेला 31 32 32 सिमडेगा 20 19 19

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।