murder in ranchi couple shot in night wife died रांची में मर्डर! अपराधियों ने दंपति को मार दी गोली; पत्नी की मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

रांची में मर्डर! अपराधियों ने दंपति को मार दी गोली; पत्नी की मौत

खलारी-पतरातू मार्ग पर केरेडारी के कोले रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात 9.15 बजे अपराधियों ने दंपति को गोली मार दी। गोली लगने से 26 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि पति 30 वर्षीय विकास प्रजापति गंभीर है।

Mon, 27 April 2026 07:30 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
रांची में मर्डर! अपराधियों ने दंपति को मार दी गोली; पत्नी की मौत

खलारी-पतरातू मार्ग पर केरेडारी के कोले रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात 9.15 बजे अपराधियों ने दंपति को गोली मार दी। गोली लगने से 26 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि पति 30 वर्षीय विकास प्रजापति गंभीर है। पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के दौरान दंपति को गोली मारी गई होगी।

जानकारी के अनुसार, खलारी के राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति बचरा एसबीआई बैंक के निकट चाय दुकान चलाते हैं। उसी दुकान के लिए रामगढ़ से सामान खरीदकर पत्नी मंजू देवी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कोले रेलवे स्टेशन के पास दो बाइक पर सवार अपराधी ओवरटेक कर पहुंचे और दंपति पर गोली चला कर भाग निकले। गोली लगने से दोनों वहीं गिर गए। यह देख स्थानीय लोग दोनों को पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। विकास को रांची रेफर कर दिया। सूचना पर पिपरवार और केरेडारी पुलिस पहुंची। अपराधियों का हुलिया पूछकर छापेमारी शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

चाय की दुकान चलाता है पीड़ित

घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, घटना के बाद खलारी कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। मैक्लुस्कीगंज-पतरातू मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने शुरू की छापेमारी:घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार, केरेडारी थाना के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार रविदास सशस्त्र बल के जवानों के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घायल विकास प्रजापति से अपराधियों का हुलिया पूछा और तत्परता से छापेमारी शुरू कर दी। विकास प्रजापति बचरा एसबीआई बैंक के निकट कुल्हड़ चाय की दुकान चलाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची की आक्रोश रैली में शामिल हुए जमशेदपुर के भाजपाई

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। लूटपाट के दौरान वारदात की आशंका:पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान यह आशंका जताई है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दंपती को गोली मारी होगी। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश, इन 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

चाय दुकान से चलता है परिवार का गुजारा

वह दुकान के लिए रामगढ़ से सामान खरीदकर लौट रहा था, तभी अपराधियों ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में हाथियों का आतंक! चांडिल में मां-बेटी को कुचलकर मार डाला