Mother and 6-year-old daughter strangled to death in Dumka, rape suspected झारखंड में मां और 6 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका; खून से सनी मिलीं लाशें, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में मां और 6 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका; खून से सनी मिलीं लाशें

झारखंड के दुमका के सदर इंस्पेक्टर के कार्यालय के पीछे से मां और उसकी छह साल की बेटी के शव बरामद होने से शहर में सनसनी फैल गई है। दोनों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है। दोहरे हत्या कांड की यह घटना मंगलवार को देर रात की है।

Thu, 12 Feb 2026 08:02 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, दुमका
share
झारखंड में मां और 6 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका; खून से सनी मिलीं लाशें

झारखंड के दुमका के सदर इंस्पेक्टर के कार्यालय के पीछे से मां और उसकी छह साल की बेटी के शव बरामद होने से शहर में सनसनी फैल गई है। दोनों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है। दोहरे हत्या कांड की यह घटना मंगलवार को देर रात की है।

प्रथम दृष्टया में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद दोनों मां और बेटी की गला दबाकर हत्या कर देने की आशंका जताई जा रही है। दोनों के नाक और मुंह से खून निकले हुए थे। दोनों के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। सदर इंस्पेक्टर का कार्यालय दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक समीप है। यह चौक काफी व्यस्तम है। देर रात तक लोगों की भीड़-भाड़ लगी रहती है। इंस्पेक्टर कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर एक मॉल भी है। पुलिस का मानना है कि दोनों की हत्या करने के बाद शवों को इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे लाकर फेंक दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IED ब्लास्ट में 2 ग्रामीणों की मौत, पूरी रात जंगल में तड़पते रहे
ये भी पढ़ें:जमशेदपुर में दिनदहाड़े फल कारोबारी की हत्या, बदमाशों ने अंधाधुंध बरसाईं गोलियां
ये भी पढ़ें:रांची में पल रहा ISIS कट्टरपंथ? NIA ने खोली आतंकी नेटवर्क की परतें

इधर दूसरे मामले में साहिबगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल के आयुष कुमार की हत्या उसकी सगी मां ने अपने कथित प्रेमी की मदद से गला दबाकर कर दी थी। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए बीते सात फरवरी की रात को दोनों मिलकर बालक का शव को घर के पीछे स्थित तालाब किनारे झाड़ी में फेंक दिया था, ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

इस मामले में मृतक की मां समेत दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त जानकारी एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल ने बुधवार को यहां पत्रकार सम्मेलन में दी है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में मृतक बालक के पिता हेमंत साहा की शिकायत पर बरहड़वा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला मीनू देवी (33) व भांजा रोहित साहा (30)के बीच पिछले दो साल से अवैध संबंध था।