More Than 500 Coal Officers in jharkhand Promoted Salary Increased Order Effective from this day 500 से अधिक कोयला अफसरों का प्रमोशन, 2.80 लाख तक नया पैकेज; आदेश कब से लागू, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

500 से अधिक कोयला अफसरों का प्रमोशन, 2.80 लाख तक नया पैकेज; आदेश कब से लागू

कोल इंडिया ने ई-5 ग्रेड के पांच सौ से अधिक प्रबंधकों को ई-6 ग्रेड वरीय प्रबंधक बनाया गया है। 500 से अधिक कोयला अफसरों को प्रमोशन मिला है। सैलरी 2.80 से ज्यादा की गई है।

Wed, 6 May 2026 08:02 AMGaurav Kala धनबाद, हिन्दुस्तान
share
500 से अधिक कोयला अफसरों का प्रमोशन, 2.80 लाख तक नया पैकेज; आदेश कब से लागू

झारखंड में कोल सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने एक बड़ा प्रोन्नति आदेश जारी करते हुए 500 से अधिक अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया है। इस फैसले के तहत ई-5 ग्रेड के अधिकारियों को ई-6 ग्रेड (वरिष्ठ प्रबंधक) में प्रमोट किया गया है, जिससे कंपनी के भीतर बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेंगे।

530 से अधिक अधिकारियों को प्रमोशन

जारी आदेश के मुताबिक कुल लगभग 530 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। इसमें भारत कोल लिमिटेड समेत कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 10 मई तक खराब रहेगा मौसम, तेज बारिश और तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट

सबसे ज्यादा प्रमोशन माइनिंग (प्रथम श्रेणी) के 153 प्रबंधकों को मिला है। सबसे ज्यादा प्रमोशन माइनिंग (प्रथम श्रेणी) के 153 प्रबंधकों को मिला है, जबकि उत्खनन (51), वित्त (53), मानव संसाधन (78), सिविल (28), इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल (35) और 45 डॉक्टरों को भी वरिष्ठ पदों पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही विधि, सेल्स एवं मार्केटिंग, जनसंपर्क, सर्वे, माइनिंग, सिस्टम और जियोलॉजी जैसे विभागों के अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है।

नया वेतनमान और जिम्मेदारियां

प्रमोशन के बाद ये अधिकारी अब ₹1.20 लाख से ₹2.80 लाख के पे-स्केल में आ गए हैं। यह बदलाव न सिर्फ वेतन वृद्धि लाएगा बल्कि उनकी जिम्मेदारियों और प्रशासनिक अधिकारों में भी बड़ा इजाफा करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में CID का ऐक्शन, SP ऑफिस में काम करने वाले सिपाही के घर मारा छापा

प्रमोशन के साथ ट्रांसफर भी

इस आदेश की एक अहम बात यह है कि कई अधिकारियों का इंटर-कंपनी ट्रांसफर भी किया गया है। यानी प्रमोशन के साथ ही उन्हें कोल इंडिया की अलग-अलग अनुषंगी कंपनियों में नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। इससे पूरे संगठन में बड़े स्तर पर मानव संसाधन का पुनर्गठन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा मिला

कब से लागू होगा आदेश?

आदेश के अनुसार पदोन्नति जारी होने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। हालांकि, अधिकारियों को वित्तीय लाभ तब मिलेगा जब वे नई जगह पर रिपोर्ट कर वास्तविक रूप से उच्च पद का कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों की नई तैनाती और कार्यभार संबंधित अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी (चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर) द्वारा तय किया जाएगा।