SIR शुरू होने से पहले वोटर लिस्ट से मैपिंग का मौका, छूटे लोग करवा सकते हैं मैपिंग
एसआईआर शुरू होने वाले से 2003 के वोटर लिस्ट से मैपिंग कराने के लिए छूटे हुए लोगों को मौका मिलेगा। मैपिंग कार्यों में तेजी लाने और इसे अपडेट करने के उद्देश्य से 23 मई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मैपिंग के लिए अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

एसआईआर शुरू होने वाले से 2003 के वोटर लिस्ट से मैपिंग कराने के लिए छूटे हुए लोगों को मौका मिलेगा। मैपिंग कार्यों में तेजी लाने और इसे अपडेट करने के उद्देश्य से 23 मई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मैपिंग के लिए अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर अपना मैपिंग अवश्य करा लें।
धनबाद में अभी तक 61.82 वोटरों की मैपिंग हुई है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा झारखंड सहित अन्य राज्यों के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसके तहत झारखंड राज्य में पुनरीक्षण के लिए 01 अक्तूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित करते हुए सभी गतिविधियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का पिछले गहन पुनरीक्षण में प्रकाशित मतदाता सूची के साथ मैपिंग का कार्य सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहा है। नागरिकों को मैपिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी नहीं होने और अपर्याप्त जन-सहभागिता के कारण इस कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है। इधर मैपिंग को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
प्रकाशित सूची में बीएलओ का नाम रहेगा अंकित
इस प्रकाशित सूची के साथ संबंधित बीएलओ का नाम और उनका संपर्क नंबर भी अंकित रहेगा, जिससे कोई भी मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर अपनी मैपिंग सुनिश्चित करा सके। अनमैप्ड मतदाताओं की सूची की एक प्रति संबंधित बीएलओ को भी दी जाएगी ताकि उनके द्वारा एबसेंट, शिफ्टेड, मृत या डुप्लीकेट सूची को अंतिम रूप दिया जा सके। मतदाता अनमैप्ड मतदाता गणना प्रपत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर घोषणा पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।
किस विस में कितने की मैपिंग
विधानसभा कुल वोटर मैपिंग प्रतिशत
सिंदरी 368991 70.58
निरसा 336509 70.38
धनबाद 474931 45.94
झरिया 304522 50.89
टुंडी 325609 71.78
बाघमा 302854 66.91




साइन इन