BJP Leaders Unite in Lohardaga to Support Women s Empowerment Act शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन, Lohardaga Hindi News - Hindustan
More

शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन

लोहरदगा में भाजपा की बैठक में जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया। 25 अप्रैल को रांची में होने वाली पद यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं।

Mon, 20 April 2026 11:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share
शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन

लोहरदगा, संवाददाता।भाजपा जिला लोहरदगा जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री मनीर उरांव,भाजपा कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित नहीं होने को लेकर 25 अप्रैल को रांची में निर्धारित आक्रोशपूर्ण पद यात्रा में लोहरदगा भाजपा महिला समर्थक एवं कार्यकर्ता शामिल होंगी। सुनीता सिंह ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं को अधिकार देने के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दल गंभीर नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला कार्यकर्ताओं के साथ जनाक्रोश प्रर्दशन में शामिल हुईं विधायिका

राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस अधिनियम को आगे बढ़ने नहीं दिया गया। भाजपा हमेशा से महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है।मनीर उरांव ने कहा कि विरोध में 25 अप्रैल को लोहरदगा जिला से बड़ी संख्या में महिलाएं रांची में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन रैली में शामिल होंगी। यह प्रदर्शन में महिलाओं के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए किया जा रहा है।संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब ऐसे दलों को जवाब देगी जो महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति करते हैं। जबकि भाजपा वास्तविक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। मौके पर भाजपा नेता व नगर पर्षद अध्यक्ष अनिल उरांव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, भाजपा उपाध्यक्ष सरिता देवी, जगनंदन पौराणिक, कलावती देवी, महामंत्री पशुपति नाथ पारस, मीना बाखला, भारती सिन्हा,सजल कुमार,पवन तिग्गा, सुरेश बैठा, विश्वजीत भारती,सामेला भगत, अमरेश भारती, सरस्वती देवी,बुद्धन देवी,सरस्वती साहू , विवेक चौहान, नवल किशोर साहू, कृष्णा मोदी, बिपता उरांव, परमेश्वर उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी 28 को वाराणसी में महिलाओं की सभा को करेंगे संबोधित, बीजेपी की क्या है रणनीति?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल फेल पर जयपुर में BJP का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने रोका मार्च

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।