Power Supply Crisis in Barwadih Residents Suffer from Load Shedding Amidst Severe Heat लोड शेडिंग कर हो रही बिजली आपूर्ति, परेशानी, Latehar Hindi News - Hindustan
More

लोड शेडिंग कर हो रही बिजली आपूर्ति, परेशानी

बरवाडीह में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रही है। कम पावर मिलने से लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान ह

Fri, 24 April 2026 12:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share
लोड शेडिंग कर हो रही बिजली आपूर्ति, परेशानी

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बिजली आपूर्ति में सुधार नही हो पा रही है। कम पावर मिलने से लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान हैं। दिन के अलावे रात में भी घण्टो बिजली काटी जा रही है। दिन में तो किसी तरह लोग गर्मी झेलते हुए गुजार देते हैं लेकिन रात गुजारना मुश्किल हो जा रहा है। बिजली के बिना गर्मी के कारण लोग ठीक ढंग से सो नही पा रहे हैं। रोगों से ग्रसित लोगो को ज्यादा दिक्कत हो रही है। बता दे कि बरवाडीह में लगभग छह मेगावाट बिजली की जरूरत है, लेकिन इससे काफी कम पावर की सप्लाई हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोड शेडिंग से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

सबसे ज्यादा हूंटार फीडर के गांवों में बिजली काटी जाती है। मालूम हो कि व्यवसायी संघ ने 48 घण्टे में बिजली नही सुधारने पर सड़क जाम और बिजली कार्यालय का घेराव की चेतावनी दी है, लेकिन बावजूद बिजली में उतना सुधार नही दिख रही है। विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि ग्रिड में मेंटनेन्स का कार्य के कारण कम बिजली मिल रही है। बिजली आपूर्ति में सुधार की कोशिश चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से आम जनजीवन त्रस्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।