लोड शेडिंग से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
बरौनी में भीषण गर्मी के बीच टाउन फीडर में बिजली की आपूर्ति में कटौती से उपभोक्ताओं में रोष है। लोड शेडिंग के कारण लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के बावजूद बिजली की अनियमितता से कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सहायक विद्युत अभियंता ने लोड शेडिंग की कठिनाई की पुष्टि की।
Thu, 23 April 2026 08:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय

बरौनी। भीषण गर्मी के बीच टाउन फीडर में बिजली की आपूर्ति में कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। टाउन फीडर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दयनीय बनी है। लोड शेडिंग के कारण बिजली आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को रतजग्गा करने की विवशता बनी है। नवीन चौधरी, पंकज कुमार सिंह, राहुल कुमार, अरुण चौधरी आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि भीषण गर्मी होने के बावजूद बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग हलकान हैं जिसे देखने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता विष्णुकांत पंडित ने बताया कि लोड शेडिंग को लेकर कठिनाई होती रहती है।
ये भी पढ़ें: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन