jharkhand weather news temperature cross 40 degree alert for heatstroke in several districts झारखंड मौसमः सितम ढा रही गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार; इन जिलों में लू का अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड मौसमः सितम ढा रही गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार; इन जिलों में लू का अलर्ट

झारखंड में गर्मी ने अभी से सितम ढाना शुरू कर दिए हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना है।

Wed, 15 April 2026 12:58 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता/रांची
share
झारखंड मौसमः सितम ढा रही गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार; इन जिलों में लू का अलर्ट

झारखंड में गर्मी ने अभी से सितम ढाना शुरू कर दिए हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर पहुंच सकता है।

राज्य के सरायकेला में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सबसे अधिक तापमानों में शामिल है। इससे पहले 4 अप्रैल को यहां 40.3 डिग्री और मेदिनीनगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसांवा जैसे जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज और गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती की जांच में बड़ा खुलासा, गैंग ने लिए ब्लैंक चेक

हालांकि, 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी में ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 19 अप्रैल से पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड बनने के बाद ट्रेजरी से सभी निकासी की जांच, वित्त मंत्री ने दिए आदेश

रांची का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में 39, मेदिनीनगर में 39.8 और बोकारो में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं हजारीबाग में 36.2, गुमला में 35.5 और पाकुड़ में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई इलाकों में तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रहा।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और बच्चों, बुजुर्गों व बाहर काम करने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। किसानों को भी फसलों की नियमित सिंचाई करने की सलाह दी गई है, ताकि बढ़ती गर्मी से नुकसान को कम किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में जंगली हाथियों का हमला, 2 महिलाओं की कुचलकर मार डाला