पांच दिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 18 को हो सकती है बारिश
गर्मी का असर बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों में कोल्हान का तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। सोमवार को तापमान 24.7 डिग्री और अधिकतम 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सचेत रहने की चेतावनी दी है। 18 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है।

गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों में कोल्हान का तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। सोमवार को सुबह का तापमान रविवार के मुकाबले 3.5 डिग्री बढ़कर 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, 18 अप्रैल को तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।सचेत रहने की चेतावनीमौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है।
गर्म हवा और बढ़ते तापमान के कारण बाहर निकलते समय पेट भरा रखें। खाली पेट बाहर न निकलें। तेज धूप में निकलने से बचें। स्कूली बच्चों को दोपहर में लौटते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पैदल आने-जाने वाले लोग छाता लेकर निकलें और फुल बाजू वाले सूती कपड़े पहनें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन