राजनीतिक फायदा उठाना था केंद्र सरकार का मकसद : जिलाध्यक्ष
फोटो संख्या प्रताप तीन- प्रेस कांफ्रेंस करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अन्य महिला आरक्षण बिल को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस

गढ़वा, प्रतिनिधि।महिला आरक्षण बिल को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण के नाम पर 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करने की योजना बना रही थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को वास्तविक लाभ देना नहीं बल्कि राजनीतिक फायदा उठाना था। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती थी कि विपक्ष इस बिल को समर्थन देकर पारित कर दे ताकि उसकी आड़ में परिसीमन का रास्ता साफ हो सके। अगर बिल पास नहीं होता तो विपक्ष को महिला विरोधी बताकर राजनीतिक लाभ लेने की रणनीति भी तैयार थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा खुद को महिलाओं का मसीहा साबित करने की कोशिश कर रही है, जबकि उसकी मंशा सत्ता में बने रहने की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि केंद्र सरकार सच में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है तो वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करे। उन्होंने सुझाव दिया कि लोकसभा की 543 सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करते हुए 2029 के आम चुनाव से इसकी शुरुआत की जाए, जिसमें विपक्ष पूरा समर्थन देने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जनगणना, फिर परिसीमन और उसके बाद महिला आरक्षण लागू करने पर विपक्ष पहले ही सहमत था, लेकिन सरकार ने इसमें बदलाव कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन