Rewa boy raped his six year old cousin after feeding her kurkure and taking her to his room कुरकुरे खिलाए फिर 6 वर्षीय चचेरी बहन संग किया रेप, रीवा में 14 वर्षीय किशोर को पोर्न की लत ने बनाया हैवान, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कुरकुरे खिलाए फिर 6 वर्षीय चचेरी बहन संग किया रेप, रीवा में 14 वर्षीय किशोर को पोर्न की लत ने बनाया हैवान

दर्द होने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिसे सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिजन पहुंच गए। इस दौरान बच्ची के साथ उसे इस हालत में देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

Mon, 23 Feb 2026 04:59 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share
कुरकुरे खिलाए फिर 6 वर्षीय चचेरी बहन संग किया रेप, रीवा में 14 वर्षीय किशोर को पोर्न की लत ने बनाया हैवान

रीवा जिले में रिश्ते और मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मोबाइल में पोर्न वीडियो देखकर एक किशोर ने अपनी ही 6 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जब घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वे बच्ची को ईलाज के लिए यूपी लेकर गए थे जहां से इलाज के बाद रविवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी घटना रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां 14 साल का किशोर अपनी 6 साल की चचेरी बहन को शनिवार की रात कुरकुरे खिलाने ले गया था। दुकान से वापस घर आया और कमरे में बच्ची को लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दर्द होने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिसे सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिजन पहुंच गए। इस दौरान बच्ची के साथ उसे इस हालत में देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना की शिकार बच्ची को तेज ब्लीडिंग हो रही थी जिस पर रात में परिजन उसे यूपी के अस्पताल में लेकर गए और भर्ती कराया।

घटना ने रिश्तों को भी किया शर्मशार

हालत सुधरने पर रविवार को परिजन उसे लेकर जनेह थाने आए और शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और जल्दी ही बाल न्यायालय में पेश करेगी, इस घटना ने रिश्तों को भी शर्मशार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 साल से एक पल भी नहीं सोया रीवा का यह शख्स, एनर्जी देखकर डॉक्टर भी हैरान
ये भी पढ़ें:झाड़-फूंक के बहाने युवती से रेप, रीवा में तांत्रिक की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया
ये भी पढ़ें:MP में आवारा कुत्ते का शिकार बना शख्स, रेबीज की पूरी डोज देने के बाद भी नहीं बचा

स्मार्टफोन का इस्तेमाल गलत काम के लिए हो रहा

आज के समय में जहां मोबाइल फोन लोगों के लिए एक जरूरत बन चुका है। कुछ लोग इस मोबाइल फोन का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई और जरूरत के काम के लिए करते है। लेकिन आजकल के कुछ युवा ऐसे भी है जो इसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए करते है, और फिर इस तरह की घटना को अंजाम देते है, और दूसरों की जिंदगी को बर्बाद करते है।

रिपोर्ट: सादाब सिद्दीकी

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।