jharkhand wetaher today forecast heavy rain hailstorm toofan orange and yellow alert झारखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, ओले भी गिरेंगे; IMD का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, ओले भी गिरेंगे; IMD का ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

Sat, 4 April 2026 01:28 PMMohammad Azam भाषा, रांची
share
झारखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, ओले भी गिरेंगे; IMD का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। इस अचानक बदलाव ने जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

इसे देखते हुए रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में फ्रिज, एसी और कूलर भी लग गई ‘आग’, 5 हजार तक हो गए महंगे

6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में 6 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ती को लेकर केंद्र और राज्य आमने-सामने

IMD की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, जमशेदपुर समेत कोल्हान प्रमंडल में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। सरायकेला-खरसावां जिले में राज्य का सबसे अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चाईबासा में 40.0 और डालटेनगंज में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।पिछले तीन दिनों में तापमान में 6 डिग्री से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, शिक्षकों के दाल-रोटी पर आफत