Jharkhand Weather Update IMD predict for temperature rise in next four days Jharkhand Weather Update: दिनभर की गर्मी के बाद शाम की बारिश से राहत, अगले 4 दिन का क्या हाल, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

Jharkhand Weather Update: दिनभर की गर्मी के बाद शाम की बारिश से राहत, अगले 4 दिन का क्या हाल

झारखंड में मौसम लुकाछिपी का खेल खेल रहा है। दिनभर गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए तो शाम में हुई बारिश ने उन्हें राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Sat, 6 June 2026 08:01 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, रांची
share
Jharkhand Weather Update: दिनभर की गर्मी के बाद शाम की बारिश से राहत, अगले 4 दिन का क्या हाल

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे, लेकिन शाम अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली, हालांकि उमस कम नहीं हो सकी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। शुक्रवार को भी सुबह से तेज धूप और उमस बनी रही। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे और पसीने से तरबतर दिखे। तेज धूप के कारण लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: झारखंड में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने से JMM नाराज

फिलहाल कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

शाम के समय भी गर्मी बनी हुई थी, लेकिन अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली, हालांकि वातावरण में नमी बनी रही। बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है और पारा दोबारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में बस में सफर करना हुआ महंगा, किराये में 18% की बढ़ोतरी

गर्मी से अधेड़ की तबीयत बिगड़ी, मौत

बिहार के नवादा जिले से जमशेदपुर आए 50 साल के उपेंद्र सिंह की शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई। मृतक अस्थमा से पीड़ित थे। उपेंद्र सिंह कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदार सन्नी सिंह के साथ जमशेदपुर आए थे। शुक्रवार को दोनों घर लौटने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें ऑटो से तुरंत एमजीएम ले जाया गया। जैसे ही उन्हें ऑटो से उतारा गया, उन्होंने बैठने की इच्छा जताई। लेकिन बैठते ही वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। पास में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से स्ट्रेचर की व्यवस्था की और उन्हें इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में खौफनाक वारदात, घर में सो रहे कपल को नकाबपोश बदमाशों ने मार डाला